पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आराधना में ही विश्वास करता है तेरापंथी

आराधना में ही विश्वास करता है तेरापंथी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. तेरापंथीसभा किसी भी तेरापंथी स्थान विशेष में समाज की प्रमुख संस्था होती है। मुख्य रूप से धर्मसंघ एवं संघपति के दृष्टि की आराधना करना उसका मुख्य काम होता है।

गंगाशहर विलक्षण श्रद्धा भक्ति का स्थान है। इस जगह पर गुरुओं की सदा से ही कृपा दृष्टि बनी रही है। यह बात शनिवार को श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के शपथ ग्रहण समारोह में सेवा केन्द्र की व्यवस्थापिका साध्वीश्री चंद्रकला ने कही। निवर्तमान अध्यक्ष हंसराज डागा ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के लिए पूरे समाज द्वारा प्रदत अतुलनीय सहयोग को कार्यकाल की सफलता बताया। कार्यक्रम में राजेंद्र सेठिया ने नवगठित सभा के अध्यक्ष पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अध्यक्ष शुभकरण सामसुखा ने सबको साथ लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संतोष बोथरा, लूणकरण छाजेड़, धर्मेंद्र डाकलिया, पीयूष लूनिया, रजनीश बैद, जतनलाल दुग्गड, आरती चौपड़ा, राजेंद्र बोथरा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त मंत्री किशन बैद ने किया।

तेरापंथ भवन, गंगाशहर में शपथ लेते जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के पदाधिकारी।