विकास कार्यों का निरीक्षण
बीकानेर. डागा सेठिया मोहल्ला, सुनारों की गुवाड़ में सीवर लाइन, सीसी रोड, पार्क सौंदर्य करण के कार्य का निरीक्षण महापौर भवानी शंकर शर्मा ने किया। इन कार्यों पर 32 लाख रुपए व्यय हुए। इस अवसर पर मोहल्ला वासियों ने महापौर शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। अधिशासी अभियंता नगर निगम सहित पार्षद तारा सोनी, निगम स्टाफ सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
डागा-सेठिया मोहल्ले में विकास कार्य का निरीक्षण करते महापौर अन्य।