पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति की तैयारी

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों को पदोन्नत करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक एक अक्टूबर को सचिवालय, जयपुर में होगी। शिक्षा विभाग में चूरू और जयपुर रेंज के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी रिव्यू की जाएगी। उनका चयन सैकंड ग्रेड के पदों पर किया जाएगा। पूर्व में हुई डीपीसी के दौरान दस्तावेजों की कमी या रिकार्ड में गलतियों के कारण जो नाम छूट गए थे, उन्हें डीपीसी में शामिल किया गया है। उसके बाद वर्ष 2013-14 और 2014-15 के पदों की डीपीसी की जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कार्मिक सचिव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक और संबंधित रेंज के डीडी सदस्य सचिव की हैसियत से शामिल होंगे। दोनों रेंज के डीडी को शिक्षकों के रिकार्ड लेकर बैठक में बुलाया है।