बीकानेर | कोचरोंका चौक निवासी सोहनी देवी कोचर का निधन सोमवार को हो गया। उनकी नेत्रदान की अंतिम इच्छा पूर्ति के लिए परिजन मनोहर चंद, कमल कोचर ने रतन नेत्र ज्योति संस्थान से संपर्क किया। अशोक कोचर, बाबूलाल महात्मा ने पटेल नेत्र बैंक के लिए सोहनी देवी के नेत्र संग्रहीत किए।