पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय शहीदों को याद किया

भारतीय शहीदों को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | भारतीयआदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथसर कुआं में मंगलवार को हाइफा दिवस मनाया। शाला प्रधान घनश्याम व्यास ने हाइफा दिवस इजराइल को तुर्की से मुक्त कराने के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में हाइफा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इजराइल के मुक्ति संघर्ष में शहीद भारतीय सैनिकों को इजराइल आज भी याद करता है। इजराइल में उनकी अंत्येष्टि स्थल पर स्मारक बनाया गया है जिसकी देखरेख सरकार की ओर से की जाती है और इजराइल सरकार हर वर्ष उनकी याद में हाइफा दिवस मनाती है। वहीं उनकी याद में भारतीय सेना भी हाइफा दिवस मनाती है। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों स्टाफ ने मौन रखकर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।