पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षिक सम्मेलन अब अक्टूबर में

शैक्षिक सम्मेलन अब अक्टूबर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राज्यसरकार ने जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तिथियों में बदलाव किया है। शैक्षिक सम्मेलन अब 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित होंगे। शिक्षा ग्रुप-एक के उप शासन सचिव नसीरुद्दीन कुरैशी ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को आदेश जारी किए हैं। शैक्षिक सम्मेलन की तिथियों में बदलाव के पीछे अपरिहार्य कारण बताए गए हैं। ध्यान रहे कि पूर्व में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को होने प्रस्तावित थे। दरअसल परीक्षा और टूर्नामेंट के कारण तिथियों में बदलाव किया गया है। 27 सितंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता है और आरपीएससी के तहत कॉमर्स का पेपर भी है। इसी प्रकार शिक्षकों के प्रांतीय सम्मेलन भी सात और आठ नवंबर को प्रस्तावित हैं। इनमें भी परिवर्तना करना होगा। क्योंकि इन तिथियों में आरएएस प्री की परीक्षा प्रस्तावित है।