प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
बीकानेर | एमडीवीनगर के श्री कृष्ण विद्या निकेतन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने गायन नृत्य की प्रस्तुति भी दी। सचिव ने बताया कि छोटे बच्चों ने महात्मा गांधी एवं नरेंद्र मोदी की वेशभूषा धारण की तथा उनके चरित्र के बारे में बताया। स्कूल स्टाफ ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।