पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों ने परखा बच्चों का बौद्धिक स्तर

अधिकारियों ने परखा बच्चों का बौद्धिक स्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. ‘शिक्षा सम्बलन’ अभियान के तहत मंगलवार को जिले की 69 स्कूलों में प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारी पहुंचे।

अधिकारियों ने विषयवार छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब किए और उनके बौद्धिक स्तर को परखा। जिन विषयों में छात्र कमजोर थे उनमें सुधार के लिए शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सुभाषचंद्र शर्मा ने दो दिवसीय अभियान के पहले दिन सूडसर के माध्यमिक स्कूल का अवलोकन किया। स्कूल में छात्रों की 64 फीसदी उपस्थिति पाई गई। वहीं छात्र-छात्राओं का बौद्धिक स्तर ठीक था।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सुभाषचंद्र शर्मा ने शिक्षकों को ग्रुप वार छात्रों को पढ़ाने के निर्देश दिए। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से सहायक निदेशक अनामिका गोस्वामी ने राउप्रावि बालिका पाबूबारी का अवलोकन किया। सहायक निदेशक ने स्कूल में साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए।
एसएसए जयपुर के उपनिदेशक रतन सिंह यादव ने मुक्ताप्रसाद के माध्यमिक स्कूल का अवलोकन किया। एसएसए के एडीपीसी जोरावर सिंह अभियान की जिला प्रभारी रोबिना साहिन ने बताया कि दो दिवसीय अभियान के तहत जिले की 160 स्कूलों का अवलोकन किया जाएगा। शेष रही स्कूलों में अधिकारी बुधवार को अवलोकन के लिए पहुंचेंगे।