पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरसिंगसर स्कूल में शिक्षक लगाए

बरसिंगसर स्कूल में शिक्षक लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर/पलाना | बरसिंगसरके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विषय अध्यापकों के रिक्त पदों पर तीन व्याख्याता और एक वरिष्ठ अध्यापक को लगाया गया है। मंगलवार को बीकानेर मंडल के उपनिदेशक माध्यमिक विष्णुप्रसाद पानेरी बरसिंगसर स्कूल पहुंचे। उप निदेशक ने स्कूल स्टॉफ और बीकानेर पंचायत समिति प्रधान भोमराज आर्य से छात्र और स्कूल में विषय अध्यापकों के रिक्त पदों के संबंध में बातचीत की। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए उपनिदेशक ने स्कूल में रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, भूगोल विषय से संबंधित एक-एक व्याख्याता और गणित विषय के रिक्त पद पर वरिष्ठ अध्यापक को नियुक्त किया है। उप निदेशक विष्णुप्रसाद पानेरी ने बताया कि हालांकि स्कूल में नियमों के मुताबिक छात्र संख्या कम है। फिर भी ग्रामीणों और प्रधान की मांग को देखते हुए स्कूल में रिक्त पदों को भरा गया है। गौरतलब है कि बरसिंगसर स्कूल में विषय अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर प्रधान भोमराज आर्य दो दिन से धरने पर बैठे है। मंगलवार को भी प्रधान और ग्रामीणों का धरना जारी रहा।







प्रधान भोमराज आर्य, पूर्व सरपंच रुघाराम गोदारा, गिरधारीराम, कुम्भाराम, रामचंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने विषय अध्यापकों के जोइन करने के बाद ही धरना समाप्त करने का फैसला किया है।