पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ी पूजा की महत्ता बताई, पुस्तक का विमोचन किया

बड़ी पूजा की महत्ता बताई, पुस्तक का विमोचन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पाश्र्वचन्द्र सूरी गच्छीय उपाश्रय आसाणियों का मोहल्ला में जैनाचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) के सान्निध्य में चल रहे दशह्निका महोत्सव के तहत दादा साहेब की बड़ी पूजा का आयोजन किया गया। बडी पूजा की पुस्तक का विमोचन मगन कोचर एवं आयोजक जतनमल नाहटा परिवार के सदस्यों ने किया। पुस्तक के मुख पृष्ठ पर भाण्डासर मंदिर पंच शताब्दी समारोह तीर्थ बीकाणा की कलाकृतियां को दर्शाया गया है। निराले बाबा ने इस अवसर पर कहा कि जैन शासन में कितने ही महान गुरूदेव हुए हैं जिन्होंने अपने तप के प्रभाव से अनहोनी कार्य करके दिखा ये हैं। इसी जिन शासन में चारों दादा गुरू देवों ने अनेक चमत्कार जैन धर्म की रक्षार्थ किये। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के मंत्रों की साधना हो चाहे किसी आम धर्म के मंत्र साधना तभी फलीभूत होगी जब हम उस पर पूर्ण श्रद्धा आस्था विश्वास रखेंगे। निराले बाबा चातुर्मास प्रवास समिति के मंत्री ललित गोलछा ने बताया कि 29.09.14 को अठारह अभिषेक का आयोजन होगा।