महसूस होने लगा मौसम का बदलाव
बीकानेर | मौसमका मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। लोग भी इस बदलाव को महसूस करने लगे हैं। रात में होने वाली ठंडक से लेकर दिन की धूप और सुबह-शाम का नजारा भी बदलने लगा है। रात अब ठंडी होने लगी हैं। अलसुबह तो ठंडक का अहसास होने लगा है। इस बीच मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।