- Hindi News
- 944 लेखाकारों को पदोन्नति, निदेशालय में नौ का चयन
944 लेखाकारों को पदोन्नति, निदेशालय में नौ का चयन
बीकानेर | कोषएवं लेखा विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 944 लेखाकारों को सहायक लेखाधिकारी के पदों पर पदोन्नति दी है। कोष एवं लेखा विभाग ने 22 सितंबर को पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। यह लेखाकार काफी समय से एडहॉक पर सहायक लेखाधिकारी का काम देख रहे थे। अब उनका नियमानुसार चयन कर लिया गया है। शिक्षा निदेशालय में नौ लेखाकारों को इसका लाभ मिला है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हरिनारायण व्यास, प्रकाश चंद्र पंत, राजकुमार खत्री, चंद्र प्रकाश राखेचा, कैलाश शर्मा, मूलचंद उपाध्याय तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में दाऊ लाल प्रजापत, विनोद शर्मा और जुगल पुरोहित का चयन सहायक लेखाधिकारी के पदों पर हुआ है।