अब बाबू बनेंगे अफसर
शिक्षाविभाग में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी अब अधिकारी भी बन सकेंगे। शिक्षा विभाग ग्रुप-पांच के उप शासन सचिव ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के आदेश गुरुवार को जारी कर दिए है। उप शासन सचिव की ओर से संस्थापन अधिकारी के 12, प्रशासनिक अधिकारी के 40, कार्यालय अधीक्षक कम सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 79, सहायक कार्यालय अधीक्षक के 2014, क्लर्क ग्रेड प्रथम के 4670 तथा क्लर्क ग्रेड द्वितीय के 5397 पदों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने राज्य सरकार से स्कूलों कार्यालयों में पदों का बंटवारा शीघ्र करने और कार्मिक विभाग स्तर पर नियमों में तत्काल संशोधन कर पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।