- Hindi News
- इनकार के बाद फिर भी भेजा राज्यपाल को आमंत्रण
इनकार के बाद फिर भी भेजा राज्यपाल को आमंत्रण
राज्यपालकल्याणसिंह की ओर से महाराजा गंगासिंह विवि के दीक्षांत समारोह में शरीक होने में असमर्थता जताने के बाद विवि ने फिर से उन्हें आमंत्रण भेजा है। इस उम्मीद के साथ कि इस बार वे उसे स्वीकार कर लें।
इसी कारण अभी भी विवि समारोह की तिथि तय नहीं कर पा रहा है क्योंकि विवि चाहता है कि दूसरे समारोह में राज्यपाल शामिल हों। पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल शामिल हुई थी। हालांकि राज्यपाल के इनकार के बाद विवि प्रशासन ने मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्रियों को भी बुलाने का प्रयास किया मगर किसी का वक्त नहीं मिल सका। अब फिर से विवि ने राज्यपाल से गुहार लगाई है कि वे समारोह में शामिल हों। अब राज्यपाल के जवाब का इंतजार है। यदि इस बार भी राज्यपाल ने इनकार कर दिया तो हर हाल में फरवरी के अंत या मार्च के प्रथम सप्ताह में समारोह आयोजित हो सकता है।