एमबीए प्रवेश परीक्षा 15 को
बीकानेर| वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के क्षेत्रीय केन्द्र बीकानेर मुक्ताप्रसाद नगर में एमबीए पाठयक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों, नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे स्नातकोत्तर छात्रों एवं प्रशासन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में जाने के इच्छुक छात्रों के लिए एमबीए करने का विशेष अवसर है।