राजस्थान दिवस की तैयारी बैठक आज
बीकानेर | 30मार्च को मनाए जाने वाले राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक शुक्रवार को होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय पाराशर ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर आरती डोगरा करेंगी। बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।