पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान पर मिली 25 कार्टून नकली शराब

दुकान पर मिली 25 कार्टून नकली शराब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबकारीविभाग ने श्रीडूंगरगढ़ के मीठिया सोनियासर में दुकान से नकली शराब के 25 कार्टून बरामद किए हैं। दुकानदार हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब भी बेच रहा था। कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी भवानीसिंह राठौड़ ने बताया कि मीठिया सोनियासर में देशी शराब की कंपोजिट दुकान पर गड़बड़ी की इत्तला मिली थी। आबकारी निरीक्षक ग्रामीण हुकुमसिंह सोढ़ा ने वहां दबिश देकर तलाशी ली तो नकली शराब के 25 कार्टून बरामद हो गए। इन कार्टून में ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की के 1200 पव्वे भरे हुए थे। इन पव्वों में देशी शराब मिलाई गई थी। इसके अलावा दुकान से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई जेम्स बांड शराब के आठ कार्टून भी मिले हैं।

दुकान पर नकली और हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब बेची जा रही थी। शराब की दुकान पर काम कर रहे सोनियासर निवासी नत्थूराम को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान का पूरा स्टॉक भी जब्त किया है। दुकान का लाइसेंस तिलक नगर निवासी गोपीचंद जाट के नाम है। मामले की गंभीरता के कारण उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। दुकान की दुबारा लॉटरी निकाली जाएगी।