- Hindi News
- तापमान बढ़ने के साथ घट रहे हैं स्वाइन फ्लू रोगी
तापमान बढ़ने के साथ घट रहे हैं स्वाइन फ्लू रोगी
बीकानेर | मौसमके करवट लेने के साथ ही स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या में भी कमी आने लगी है। दिन के समय तेज धूप खिलने और रात के समय भी ठंड कम होना इस रोग से राहत मिलने के संकेत हैं।
पीबीएम अस्पताल में बुधवार को लिए गए रोगियों के सेम्पल की जांच में एक ही केस स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है। गुरुवार को 11 सेम्पल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। हालांकि अस्पताल के मेडिसिन आउटडोर में जुकाम, खांसी के रोगियों की भरमार है। स्वाइन फ्लू के नोडल प्रभारी डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू का वायरस शिथिल पड़ जाएगा। लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि अब तक 467 सेम्पल में से 445 के रिजल्ट चुके हैं। इनमें 49 केस पॉजिटिव के हैं। 22 की रिपोर्ट पेंडिंग है। अब तक चार की मौत हुई है। कोलायत तहसील की एक महिला की मृत्यु जयपुर में होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने उसे स्थानीय आंकड़ों में शामिल नहीं किया है।