पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैध दस्तावेजों का सत्यापन 25 से तीन मार्च तक

वैध दस्तावेजों का सत्यापन 25 से तीन मार्च तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा के तहत चयनित लाभार्थियों की सूचियों के शुद्धीकरण सत्यापन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत नगर निगम, नगर पालिका स्तर पर दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए ग्राम सेवक और पटवारी की सदस्यता में समिति गठित की गई है। प्रत्येक वार्ड स्तर पर नगर निकाय द्वारा दो कार्मिकों वाली समिति गठित की गई है। वैद्य दस्तावेजों का सत्यापन 25 फरवरी से तीन मार्च तक किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि समिति सत्यापित सूची को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को उपलब्ध करवाएगी। एसडीएम इस सूची की संवीक्षा कर डीएसओ को सौंपेंगे। डीएसओ चार से 24 मार्च तक डिजिटलाइज्ड राशनकार्ड के डाटा में राशनकार्ड नंबर, आधार नंबर, बैंक एकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर आदि सूचनाएं जोड़कर सूची तैयार करेंगे।