बिजली बंद - आज छह घंटे पावर कट
बीकानेर | मेंटिनेंसके चलते शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर छह घंटे का पावर कट रहेगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक हीरालाल मॉल, धोबी तलाई, रानीबाजार रोड, ट्रांसपोर्ट गली, जेल वेल टंकी के पास, विद्यासर बारी, ज्ञान कन्या कॉलेज, नायकों का मोहल्ला, लक्ष्मी प्लाजा, लाल गुफा, गोगागेट के अंदर बाहर, सुगनी देवी हॉस्पिटल। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक पवनपुरी सेक्टर तीन, शिवबाड़ी, जस्सूसर गेट, लक्ष्मी विहार, समता नगर, अनाज मंडी, मंगलम होटल, इंदिरा कॉलोनी, उदासर, गांधी चौक, तिलक नगर तथा सुबह 10 से सांय चार बजे तक गोपेश्वर मंदिर के पास, खेतेश्वर मंदिर के पास आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।