पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुजुर साहेब नांदेड बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 19 फरवरी से

हुजुर साहेब नांदेड-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 19 फरवरी से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | अबबीकानेर के यात्रियों के लिए हुजूर साहेब नांदेड जाना आसान हो गया है। गाड़ी 19 फरवरी को नांदेड से बीकानेर के लिए रवाना होगी। बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम रजनीश ने बताया कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु नई दिल्ली से बटन दबाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। इस दिन यह ट्रेन स्पेशल के रूप में चलेगी। इसके बाद 21 फरवरी को इस ट्रेन को बीकानेर से नियमित रूप से चलाया जाएगा। बीकानेर से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3.40 बजे रवाना होकर सोमवार को अल सुबह 3.50 बजे नांदेड पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को नांदेड से सुबह नौ बजे रवाना होकर शुक्रवार को रात आठ बजे बीकानेर पहुंचेगी। गाड़ी में कुल 17 डिब्बे होंगे, जिसमें एक सैकंड एसी, दो थर्ड एसी, छह स्लीपर क्लास, छह साधारण श्रेणी, दो एसएलआर डिब्बे शामिल है।