पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूनकरणसर तहसीलदार को नोटिस जारी

लूनकरणसर तहसीलदार को नोटिस जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पंचायतीआम चुनावों के दौरान लूनकरणसर की तहसीलदार सीता शर्मा द्वारा लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। चुनावों के लिए शर्मा को एआरओ नियुक्त किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार चुनाव के दौरान शर्मा कार्यालय में अनुपस्थित थी। तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों को बिना जानकारी दिए ही लंबे अवकाश भी प्रदान किए थे। जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की अवहेलना करता है। निर्वाचन अधिकारी ने सात दिनों की मोहलत देते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है।