- Hindi News
- ट्रांसपोर्ट नगर की दुकान में लाखों की चोरी
ट्रांसपोर्ट नगर की दुकान में लाखों की चोरी
चोरोंने बीछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की एक दुकान में सेंधमारी की और लाखों रुपए का माल चुरा ले गए। चोरों ने बुधवार की रात को ट्रासंपोर्ट नगर स्थित फर्म बीकानेर कोलकाता रोडवेज में सेंधमारी की।
चोरों ने वहां रखे काली मिर्च के 10 थैले, ग्वारगम के चार थैले, एक कार्टून भुजिया 10-12 कार्टून पापड़ के चुराए और फरार हो गए। गुरुवार को सुबह बड़ा बाजार निवासी फर्म के संचालक बुलाकीदास शर्मा दुकान पर पहुंचे तो शटर खुला था और पीतल के बड़े ताले गायब थे। दुकान में रखा सामान गायब था। इत्तला मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फर्म संचालक शर्मा ने बताया कि चोरी गए माल की कीमत करीब सात लाख रुपए है। चोर वाहन लेकर आए और उसमें माल भरकर ले गए। गौरतलब है कि पूर्व में भी ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया।