पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएम के पास रहेगा स्टॉफ का रजिस्टर

एचएम के पास रहेगा स्टॉफ का रजिस्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एज्यूकेशन रिपोर्टर | बीकानेर

समन्वितस्कूलों के अधीन किए गए सभी स्कूलों का कार्यरत समस्त स्टॉफ संबंधित समन्वित स्कूल के एचएम प्रिंसिपल के अधीन होगा। इनका उपस्थिति रजिस्टर एक ही होगा। विशेष परिस्थितियों में एक रजिस्टर संधारित करना संभव नहीं होने पर डीईओ माध्यमिक की लिखित अनुमति से पृथक रजिस्टर संधारित किया जा सकेगा।

शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्तर के समन्वित स्कूलों की स्थापना के बाद इनके सफल संचालन के लिए गुरुवार को गाइड लाइन जारी की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुवालाल ने समन्वित स्कूलों में छात्र-छात्राओं का नामांकन-प्रवेश, शैक्षिक सुधार, शिक्षण कार्य को गुणात्मक एवं प्रभावी बनाने, सामुदायिक सहभागिता, स्कूल का भौतिक विकास, किराया निर्धारण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए है। समन्वित होने वाले स्कूलों के शिक्षकों की वेतन व्यवस्था मार्च-2015 तक पूर्व की भांति ही रखी गई है। इस अवधि में प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों सहायक कर्मचारियों की उपस्थिति-अवकाश आदि की सूचना संस्था प्रधान द्वारा ही संबंधित बीईईओ को भेजी जाएगी एवं उसी के अनुसार वेतन भत्ते आहरित किए जाएंगे। संबंधित स्कूल का संस्था प्रधान सुनिश्चित करेगा कि कक्षा एक से पांचवीं तक एक शिक्षक एक ही विषय सभी कक्षाओं को पढ़ाए। विषय अध्यापक के रूप में एक शिक्षक को सभी कक्षाओं में एक विषय की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिन स्कूलों में समन्वयन से पहले सीसीई लागू था उनमें समन्वय के बाद भी सीसीई कार्यक्रम लागू रहेगा।