हज के लिए आवेदकों में भारी उत्साह
बीकानेर | हजवेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में लगाए गए गुरूवार को नौगजा पीर दरगाह परिसर में शिविर हज यात्रा-2015 के लिए मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह दिखा। अध्यक्ष अनवर अली भाटी ने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। यात्रा के लिए 70 वर्ष की उम्र से अधिक और चौथे वर्ष रिजर्व केटेगरी सहित सामान्य श्रेणी के कुल पांच सौ आवेदकों के आवेदन स्टेट हज कमेटी को भेज दिए गए है। शिविर में आए लोगों का अनवर उस्ता, मोहम्मद हुसैन पंवार, यासीन खां लोदी, शेख मोहम्मद इकबाल, फजल मोहम्मद,गुलाम नबी भाटी सहित कई सदस्यों ने आवेदन में सहयोग किया।