- Hindi News
- आध्यात्मिक सामाजिक विषय पर सेमिनार आज से
आध्यात्मिक सामाजिक विषय पर सेमिनार आज से
बीकानेर | आनंदमार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय आध्यात्मिक सामाजिक विषयों पर सेमिनार 13 फरवरी से रानी बाजार स्थित आनंद मार्ग आश्रम में शुरू होगा। सेमिनार में आनंद मार्ग के केन्द्रीय वरिष्ठ प्रशिक्षक आचार्य प्रियतोषानंद अवधूत मानवतावाद आधारित सामाजिक दर्शन आध्यात्मिक समन्वय-युक्त पूर्ण दर्शन पर व्याख्यान जानकारी देंगे। इसके अलावा सेमिनार में योग ध्यान, भजन-कीर्तन, आसन, ताण्डव, सात्विक भोजन और पर्यावरण आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।