पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन 67 स्कूलों का निरीक्षण

दूसरे दिन 67 स्कूलों का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | शिक्षासम्बलन अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को शिक्षा अधिकारियों ने 67 स्कूलों का अवलोकन किया। डीईओ माध्यमिक कैलाशचंद्र तिवाड़ी ने श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के उमावि तथा डीईओ प्रारंभिक सुभाषचंद्र शर्मा ने रामावि गुसांईसर का निरीक्षण कर बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की।

डीईओ माध्यमिक कैलाशचंद्र तिवाड़ी ने अवलोकन के दौरान कक्षा छह, सात और आठवीं के छात्रों से सवाल-जवाब किए। उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रों का शैक्षिक स्तर औसत से ऊपर पाया गया। साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक थी। छात्रों की उपस्थिति 70 फीसदी पाई गई। गौरतलब है कि शिक्षा सम्बलन अभियान के द्वितीय चरण में जिले की 140 स्कूलों का अवलोकन करने के लिए चयनित किया गया है। इससे पूर्व बुधवार को शिक्षा अधिकारियों ने 61 स्कूलों का निरीक्षण किया।