रहमान ने की पायलट से मुलाकात
बीकानेर | बीकानेरशहर जिला कांग्रेस के महासचिव हाजी जिया-उर-रहमान आरिफ ने जयपुर में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट राजस्थान प्रभारी मिर्जा इरशाद बेग से मुलाकात की। आरिफ ने पंचायत चुनावों में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर पदमपुर पंचायत समिति में पर्यवेक्षक के रूप में किए गए कार्य की जानकारी दी। इन दोनों पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान उपप्रधान बने। प्रदेशाध्यक्ष पायलट प्रभारी बेग ने आरिफ को पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए।