पुरोहित की आंखें दो को देंगी रोशनी
बीकानेर | जयनारायणव्यास कॉलोनी निवासी रुक्मणी देवी का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी इच्छा थी कि मृत्यु के पश्चात उनके नेत्रदान कर दिए जाएं। इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए उनके परिजन वीनू पुरोहित ने श्री रतन नेत्र ज्योति संस्थान की मंजू बोथरा से संपर्क किया। इस पर डॉ. विजय संस्थान के जितेंद्र शर्मा ने पटेल नेत्र बैंक के लिए पुरोहित के नेत्र संग्रहित किए। बोथरा ने बताया कि इन नेत्रों का प्रत्यारोपण दो जरूरतमंदों को किया जाएगा।