जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन
बीकानेर | भाजपाबीकानेर देहात मंडल बैठक में बीकानेर मंडल के तहत आने वाले जिला परिषद वार्डों एवं पंचायत समिति वार्डों के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष पूराराम ढाका, जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, महामंत्री प्रेमसुख सहारण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र नैण, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत, किसना राम गोदारा, चंपालाल गेदर, कोषाध्यक्ष लालचंद गौड़, अशोक भाटी ने दुपट्टा ओढ़ाकर फूलमालाओं से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बीकानेर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि मनोहर लाल सिहाग, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि फिरोज खान कोहरी, हरि सारस्वत, पंचायत समिति सदस्य अनुराधा पारीक, लक्ष्मण राम, मोहन लाल, राजूराम जाट आदि ने अभिनंदन किया।