पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चक समिति का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | कोलायततहसील में नवनिर्मित ग्राम पंचायत गज्जेवाला में स्थित ढोला माइनर चक्र 1-2 डीएलएमआर एवं आठ जीडब्ल्यूएम आबादी के पास विद्यालय परिसर में चक समिति का गठन कर सर्वसम्मति से गणपत राम सुथार को अध्यक्ष चुना गया है। चुन्नीलाल जाट को मंत्री, मेघराज जाट को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश सुथार को उपाध्यक्ष, सागर बिश्नोई को उप मंत्री, सहीराम सुथार भगवान राम गोदारा को संरक्षक बनाया गया है। ग्राम पंचायत गज्जेवाला के वार्ड छह के पंच जगदीश सुथार बनवारी लाल सुथार एवं चक के वरिष्ठ नागरिक रामरख सीलु के मार्गदर्शन में बनी चयन समिति में खाळा कवरिंग, पुलिया निर्माण, आबादी से गज्जेवाला तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण, सड़क पर पसरी मिट्टी को हटाने, प्राथमिक विद्यालय आंगनबाड़ी केन्द्र शीघ्र शुरू करवाने, आबादी में निर्मित डिग्गी को जीडब्ल्यूएम माइनर की आरडी 52 से जोड़ने के प्रस्ताव पारित किए गए है।