- Hindi News
- आईसीएआई की बीकानेर शाखा को मिला राष्ट्रीय अवार्ड
आईसीएआई की बीकानेर शाखा को मिला राष्ट्रीय अवार्ड
बीकानेर | दिल्लीमें गुरूवार को आयोजित हुए आईसीएआई के 65वें वार्षिक समारोह में बीकानेर की इकाई को राष्ट्रीय स्तर की एनुअल कंपीटिशन फॉर बेस्ट ब्रांच ऑफ रीजनल काउंसिल का अवार्ड ऑफ सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन फॉर इयर 2014 का अवार्ड दिया गया। समारोह में पहुंच अध्यक्ष श्रीबल्लभ बागड़ी, उपाध्यक्ष बीजी दैया, सचिव राजीव ऐरन एवं कोषाध्यक्ष माणकचंद कोचर को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.रघु और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज फडनिस ने पुरस्कार से सम्मानित किया।