- Hindi News
- सरकार की वर्षगांठ को कांग्रेस कालादिवस मान विरोध करेगी
सरकार की वर्षगांठ को कांग्रेस कालादिवस मान विरोध करेगी
बीकानेर | सरकारका एक साल पूरा होने के मौके पर भाजपा जहां समारोह मनाने की तैयारी कर रही है वहीं कांग्रेस ने इस एक साल के कार्यकाल को कुशासन करार देते हुए 13 दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक धरना और राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के मुताबिक प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता, पार्षद, प्रत्याशी, विभागों-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी आदि शामिल होंगे।