पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतीराज के 31 हजार शिक्षकों का सेटअप बदलेगा

पंचायतीराज के 31 हजार शिक्षकों का सेटअप बदलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजसे शिक्षा विभाग में जाने के लिए अब विकल्प नहीं लिए जाएंगे। शिक्षकों को वरिष्ठता से शिक्षा विभाग में लिया जाएगा। इससे प्रारंभिक शिक्षा में तृतीय श्रेणी के 25 हजार और माध्यमिक स्कूलों में छह हजार रिक्त पद भर जाएंगे।

राज्य सरकार ने पंचायतीराज शिक्षकों के सेटअप परिवर्तन की तैयारी कर ली है। सेटअप परिवर्तन से प्रारंभिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में रिक्त तृतीय श्रेणी अध्यापकों रिक्त करीब 31 हजार पद अब शीघ्र ही भरेंगे। पंचायतीराज की स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर शिक्षा विभाग की स्कूलों में रिक्त पदों पर लगाया जाएगा। वरीयता के आधार पर चयनित शिक्षकों का पदस्थापन उसी विद्यालय में पद रिक्त होने पर किया जाएगा। पद रिक्त नहीं होने की स्थिति में उसे ग्राम एवं ग्राम पंचायत के विद्यालय में पदस्थापित किया जाएगा। यह काम दो चरणों में होगा। पहले चरण में पंचायतीराज शिक्षकों को प्रारंभिक शिक्षा में लिया जाएगा। दूसरे चरण में प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक में वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर लिया जाएगा। संयुक्त शासन सचिव अतर सिंह नेहरा ने इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को निर्देश जारी कर दिए हैं।

तृतीय श्रेणी अध्यापकों को अधीनस्थ सेवा नियम 1977 के नियम 6-डी के तहत वरिष्ठता एवं पंचायत समितियों में कम से कम पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण करने का प्रावधान है। इसके तहत सरकार ने पहले पंचायतीराज के उन शिक्षकों से विकल्प मांगे थे, जो शिक्षा विभाग में जाना चाहते हैं लेकिन काफी कम शिक्षकों ने विकल्प पत्र भरे। इससे रिक्त पदों की पूर्ति नहीं होने के कारण सरकार ने अब वरिष्ठता के आधार पर सेटअप चेंज करने का निर्णय लिया है।

^पंचायतीराज विभाग में सालों से कार्यरत शिक्षकों के लिए अब शिक्षा विभाग में जाने का रास्ता खुला है। इससे पंचायतीराज में पद रिक्त होंगे तो नई भर्तियों के रास्ते खुलेंगे। यह मसला काफी वर्षों से लंबित था। संगठन स्तर पर कई बार सरकार को पत्र लिखा गया था।\\\'\\\' रविआचार्य, प्रदेशमंत्री, शिक्षक संघ राष्ट्रीय

घर बैठे शिक्षकों पर संकट

सरकारके इस फैसले से सैकड़ों ऐसे शिक्षक प्रभावित होंगे, जोे गांवों में ही अपना बसेरा कर चुके हैं। सालों पहले सेटअप परिवर्तन की उम्मीद खो चुके तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने गांव में ही अपना आशियाना बना ल