घट कर बढ़ गया पारा
बीकानेर | बीते48 घंटे में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरा मगर बीती रात फिर से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। हालांकि एक से दो डिग्री सेल्सियस का भले ही अंतर हो मगर ठंडक अब दिन में भी महसूस होने लगी है। लोग अब दिन में भी गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। शाम होते ही तो अधिकांश लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। हालांकि दिन में अब भी इक्का-दुक्का गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे हैं मगर सुबह तो सभी को पहनने पड़ रहे हैं। हालांकि शाम को निम्न परत के बादल भी छा गए। बूंदाबांदी जैसी कोई संभावना नहीं है बावजूद इसके दिन में ठंडक रही। बादलों से रात का तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है।