- Hindi News
- नर्सेज भर्ती की पहली लिस्ट खारिज, नई जारी
नर्सेज भर्ती की पहली लिस्ट खारिज, नई जारी
इसलिए प्रभावित नहीं होंगे हित
नर्सेजनियुक्ति के लिए प्रदेशभर के स्टूडेंट्स ने जगह-जगह आवेदन किए हैं। अभी जिन 14 हजार आवेदकों में से 526 की सूची जारी की गई है उनमें भी कई ऐसे हैं। मामला कोर्ट में जाने से पहले भी इनमें से लगभग 250 लोगों ने ज्वाइन नहीं किया था। ऐसे में अब भी यही स्थिति रहने की संभावना है। जाहिर है बचे हुए पदों पर वेटिंग लिस्ट के लोगों को नियुक्ति मिलेगी। ऐसे में पहले सूची में से जो लोग बाहर हो गए हैं उनको भी फिर से अवसर मिलने की संभावना है।
^नियम-कायदों, आदेश-निर्देश को ध्यान में रखते हुए पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर सूची जारी की है। इसमें किसी को लाभ या नुकसान पहुंचाने की कोई गुंजाइश नहीं। ज्वाइनिंग के बाद जो पद खाली रह जाएंगे उनके लिए दूसरी सूची जारी करेंगे।\\\'\\\' डा.आर.ए.बंब,प्राचार्यएसपी मेडिकल कॉलेज
बीकानेर | नर्सेजभर्ती में मानदंडों के मसले पर उलझी प्रक्रिया आखिरकार सुलझा ली गई। मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने उस सूची को खारिज कर दिया जो पहले जारी की गई थी। इसके साथ ही नई सूची जारी कर दी। गुरुवार को इस नई सूची में से 31 लोगों ने ज्वाइन भी कर लिया।
नई सूची जारी करने की मशक्कत सुबह से मेडिकल कॉलेज में चलती रही। इस बार सूची जारी करने से पहले जीएनएम के साथ ही सीनियर सैकंडरी के अंक मिलाकर मैरिट बनाई गई। इससे पहले पूर्व में जारी सूची खारिज करने का आदेश दिया। ऐसे में जिन लोगों ने ज्वाइन कर लिया था, उनकी सेवा स्वत: समाप्त हो गई। नियुक्ति में हित प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर जो नर्सेज नेता और प्रतिनिधि आशंकित थे उन्हें भी आश्वस्त किया गया। आखिरकार दोपहर बाद सूची जारी हो पाई। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा.आर.ए.बंब, सुपरिटेंडेंट डा.के.के.वर्मा, डा.वी.बी.सिंह आदि की टीम के साथ प्रशासनिक एवं मंत्रालयिक, विधिक कर्मचारियों की देखरेख में पूरी सूची तैयार की गई।यह सूची चस्पा होने के साथ ही ज्वाइनिंग के लिए दो दिन का समय दिया गया है। ऐसे में 13 दिसंबर के बाद जो पद ज्वाइनिंग नहीं होने से खाली रहेंगे उन पर वेटिंग लिस्ट में से दूसरी सूची जारी होगी।