पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माध्यमिक शिक्षा में तबादलों की तैयारी

माध्यमिक शिक्षा में तबादलों की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिकशिक्षा विभाग में सैकंड ग्रेड से लेकर प्रिंसिपल तक के तबादलों की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जयपुर में गुरुवार से कैंप शुरू हुआ है।

माध्यमिक शिक्षा में सैकंड ग्रेड, व्याख्याता, हैडमास्टर और प्रिंसिपल के तबादले होंगे। डीपीसी में चयनित सैकंड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन भी किए जाएंगे। इसके लिए सभी उपनिदेशक और जिला शिक्षाधिकारियों को जयपुर बुला लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से भी एबी और सी अनुभाग का दल जयपुर गया है। वासुदेव देवनानी के शिक्षा मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला तबादला कैंप है। इससे पहले कालीचरण सर्राफ ने कैम्प लगाकर तबादले किए थे।

निदेशालय सूत्रों के अनुसार देवनानी ने सर्राफ की ओर से किए गए तबादलों की जानकारी भी निदेशालय से मांगी है। उसे देखते हुए निदेशालय सैकंड ग्रेड, व्याख्याता, हैडमास्टर और प्रिंसिपलों के तबादलों की जानकारी जुटा रहा है। सभी उपनिदेशक और जिला शिक्षाधिकारियों से इसकी सूचनाएं मांगी गई हैं। विदित रहे कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले अभी नहीं होंगे। शिक्षा मंत्री ने अपने बीकानेर दौरे के दौरान बातचीत में मध्य सत्र में तबादले नहीं करने की बात कही थी। इसलिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले मई-जून में होने की संभावना है।