पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपमहापौर को कराया समस्याओं से रूबरू

उपमहापौर को कराया समस्याओं से रूबरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | वार्डनं. पांच में सीवर लाइन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस कार्य के चलते जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। वार्ड की अनेक गलियां कच्ची होने के कारण ये गंदे पानी से सराबोर रहती हैं। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को वार्ड पार्षद अजयसिंह राजपुरोहित ने उपमहापौर अशोक आचार्य से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आचार्य को बताया कि वार्ड में अनेक स्थानों पर विद्युत पोल नहीं होने के कारण वहां अंधेरा छाया रहता है। इन समस्याओं से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। राजपुरोहित ने उपमहापौर से क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की मांग की है।