पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमिट देते नहीं, ऑटोरिक्शा सेवा पर भी आपत्ति

परमिट देते नहीं, ऑटोरिक्शा सेवा पर भी आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट कर्मचारी फैडरेशन इंटक ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर ऑटोरिक्शा चालकों की परेशानी से अवगत कराया एवं समाधान की मांग की। उपाध्यक्ष हेमंत किराड़ू के नेतृत्व में दिनेश सिंह भदौरिया, आदर्श शर्मा, मदन पंवार के शिष्टमंडल ने कलेक्टर को बताया कि परिवहन विभाग द्वारा नगर बस ना चलाना जनता के साथ कुठाराघात है। ऑटोरिक्शा चालक नगर बस सेवा से वंचित क्षेत्रों में आम जनता को गंतव्य तक छोड़ते हैं मगर परमिट के नाम पर उन्हें परेशान किया जाता है। ऐसी स्थिति को असहनीय बताते हुए शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर को अवगत करवाया कि रिड़मलसर, रायसर, उदयरामसर, नाल बड़ी, उदासर, बीछवाल आदि के परमिट के लिए सात साल से आवेदन कर रखे हैं मगर परमिट पर नगर पालिका-परिषद एवं नगर निगम क्षेत्र नहीं लिखा जाता। किराड़ू ने बताया कि कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि ऑटोचालकों को बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा।

जिला कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते इंटक से जुड़े लोग।