तैयारियों को अंतिम रूप देने आए प्रभारी
सरकारके एक वर्ष पूरे होने के मौके पर जयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपाई आज रवाना होंगे। कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध कर उनके लिए बसों का इंतजाम किया गया। संगठन प्रभारी जयपुर के पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक ने इंतजामों की समीक्षा की। कौन बस का इंतजाम करेगा। कौन कहां एकत्र होगा। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा,मंडल, पार्षदों के हिसाब से बसों का इंतजाम किया गया। सभी को बताया गया कि किसे कहां बस मिलेगी। शहर और देहात की अलग-अलग बैठक हुई। देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बताया कि जिले से 75 बसें एवं 225 छोटे वाहनों से कार्यकर्ता जाएंगे। वनवारी लाल शर्मा को वाहनों की जिम्मेवारी दी गई। देहात बैठक में प्रेमसुख सहारण,बिहारीलाल बिश्नोई, कुंभाराम सिद्ध, प्रभुदयाल सारस्वत, सुमित गोदारा, चंपालाल गेदर, किशनाराम गोदारा, लक्ष्मीनारायण पारीक, अशोक भाटी, सवाई सिंह तंवर, पूराराम ढाका, बजरंग सारस्वत, सहीराम जाट, शंकरलाल सोनी, अनोप सिंह, धन्नेसिंह सहित अनेक नेता मौजूद थे।
शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने प्रभारी को बताया कि शहर से 60 बसें और 100 छोटे वाहनों से कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। सभी मंडलवार बसें रवाना होंगी। जरूरत हुई तो जयपुर के बीच कही एक साथ होंगे वरना मंडलवार बसें जयपुर जाएंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने शहर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित मंडलवार जानकारी ली। महापौर नारायण चोपड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को यात्रा करते वक्त कुछ सुझाव दिए। शहर की बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जयपुर के पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक।
समन्वय से बनाएंगे पंचायत उम्मीदवार
पंचायतीराजचुनाव के लिए भाजपा के बीकानेर संगठन प्रभारी जयपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर मनीष पारीक ने कहा कि नगर निगम, लोकसभा और विधानसभा की तरह पंचायती राज के चुनाव में भी भाजपा परचम फहराएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डंका गांव में भी चलेगा। गुरुवार को यहां पहुंचे पारीक ने भास्कर से बातचीत में कहा कि भले ही नेताओं में आपसी मतभेद होंगे लेकिन समन्वय बनाकर उम्मीदवार तय करेंगे। विधायक और विधानसभा उम्मीदवारों की राय महत्त्व रखेगी। 13 दिसंबर को जयपुर रैली के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि देवी सिंह भाटी और अर्जुनराम मेघवाल