पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गबन मामले में जांच कमेटी गठित

गबन मामले में जांच कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाजूवालापंचायत समिति की तीन पीडब्ल्यूएम पंचायत में हुए कथित गबन की जांच के आदेश हो गए हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.एल.मेहरड़ा ने बताया कि एक्सईएन नरेगा राकेश माथुर और बीकानेर पंचायत समिति के लेखाधिकारी को शामिल किया गया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद यदि आरोप सिद्ध हुआ तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व ही इस पंचायत के एससी-एसटी वर्ग के लोगों ने कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि जिस काम के आधार पर भुगतान हुआ वह काम उनके खेत में हुआ ही नहीं। इसके अलावा फर्जी मस्टररोल की भी शिकायत की गई। ऐसे श्रमिकों के नाम भी बताए जो इस पंचायत के नहीं है मगर उन्हें भुगतान किया गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। इस जांच पर जिला प्रशासन की भी नजर है।