पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्टों को स्थायीकरण का इंतजार

फार्मासिस्टों को स्थायीकरण का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | प्रोबेशनकाल पूरा होने के चार महीने बाद भी फार्मासिस्टों का स्थायीकरण नहीं हुआ है। स्थायीकरण के अभाव में फार्मासिस्टों को पूरा वेतन नहीं मिल पा रहा है। स्थायीकरण में हो रही ढिलाई से फार्मासिस्टों में रोष है। राज्य सरकार ने जुलाई, 2012 में 1478 पदों को फार्मासिस्टों की भर्ती की थी। जिनका प्रोबेशन काल पूरा हुए चार महीने का समय गुजर चुका है। बावजूद इसके फार्मासिस्टों को पूर्ण वेतन से वंचित रहना पड़ रहा है। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि समय रहते वेतन नियमितिकरण एवं स्थायीकरण नहीं किया गया तो 15 दिसंबर को नियमित वेतनमान के मसले पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।