- Hindi News
- वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों को पदोन्नति में मिले प्राथमिकता
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों को पदोन्नति में मिले प्राथमिकता
विभागीयपदोन्नति में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश आचार्य ने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें बताया कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों को छोड़कर जूनियर शारीरिक शिक्षकों के प्रमोशन होने पर शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल हुए प्रमोशन में वर्ष 1975 से 1988 तक के शारीरिक शिक्षकों के नाम वरिष्ठता सूची में छोड़ दिए गए थे।