पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां शारदा देवी जयंती उत्सव कल

मां शारदा देवी जयंती उत्सव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | श्रीरामकृष्ण कुटीर, मुख्य डाकघर के पास में 13 दिसंबर को मां सारदादेवी की जयंती पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कुटीर के महादेव प्रसाद आचार्य ने बताया कि 13 दिसंबर की सुबह आठ बजे विशेष पूजा-अर्चना, स्तोत्र पाठ, भक्ति संगीत, सरदानाम संकीर्तन का गायन माताजी के जीवन एवं शिक्षाओं पर व्याख्यान होंगे। इस मौके पर कादम्बी ट्रस्ट, बैंगलोर के तत्वावधान में चयनित छह स्कूली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. बसंती हर्ष होंगी। अध्यक्षता बिनानी कन्या महाविद्यालय की डॉ. चित्रा पंचारिया करेगी। राधाकृष्ण आश्रम के उपसचिव कैलाश सिंह पंवार ने बताया कि आश्रम की प्रन्यासी डॉ. प्रभा भार्गव की अध्यक्षता में समस्त ट्रस्टी सदस्यों की बैठक की गई।

पोषाहारवितरण नहीं होने की शिकायत

बीकानेर | नूरानीसामाजिक संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अल्पसंख्यक मामलात अधिकारी को ज्ञापन देकर मदरसा नूरानी तालिमुल कुरान, नूरानी मस्जिद के पास में पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से बच्चों को पोषाहार वितरण नहीं होने की शिकायत की है। संस्थान के अध्यक्ष हाजी निजामुद्दीन कादरी ने पोषाहार वितरण करवाने की मांग की है।

क्रिकेटप्रतियोगिता पांच जनवरी से

बीकानेर | मरहूमअब्दुल मजीद की स्मृति में पांच जनवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। वार्ड 11 के पार्षद मोहम्मद अख्तर कलीम ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर होगी।

राजक्लब शिव शक्ति क्लब ने मैच जीता

बीकानेर | जयभैरुनाथ क्लब किसमीदेसर की ओर से आयोजित बीकानेर माली सैनी समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को पहले मैच में राज क्लब टीम मालासी क्लब के बीच हुआ। राज क्लब की टीम 10 रन से विजयी रही। मैन ऑफ मैच मुकेश तंवर रहा। दूसरे मैच में शिव शक्ति क्लब बीआर क्लब की टीम के बीच खेला गया। शिव शक्ति क्लब ने नौ क्रिकेट से जीत दर्ज की।