दिलीप कुमार का जन्मदिन मनाया
स्टारकला केंद्र द्वारा सिटी कोतवाली के पास फ्रेंड्स एकता कार्यालय में अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया। केंद्र अध्यक्ष अनवर अजमेरी ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी थे। अध्यक्षता मुमताज भाटी शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि मो रमजान अब्बासी, अयूब कायमखानी, वली मो गौरी, मो अली खिलजी, रमजान मुगल थे। कार्यक्रम में डा मो इकबाल, सिराजुद्दीन खोखर, एम रफीक कादरी अनवर अजमेरी, मो ताहिर अजमेरी, सैयद मो असलम, सैयद अख्तर अली आदि ने गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन एम रफीक कादरी ने किया।