सोनू ड्राइ फ्रूट्स स्वीट्स का शुभारंभ
बीकानेर|सोनू ड्राइफ्रूट्स स्वीट्स एंड नमकीन, गंगाशहर का शुभारंभ गुरुवार को रामजीवन कच्छावा ने किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने कहा कि स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए बीकानेर दुनिया भर में मशहूर है। अब उप नगर गंगाशहर में भी उत्कृष्ट क्वालिटी और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री के क्रम में इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ काबिले तारीफ है। इस मौके पर महापौर नारायण चौपड़ा सुमेरमल दफ्तरी, चंद्रेश हर्ष, इंद्रचंद संगी, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य आदि उपस्थित थे। आगंतुकों का स्वागत महावीर रांका बुलाकी कच्छावा ने किया। आगंतुकों का आभार सोहनलाल कच्छावा, हनुमानमल रांका, रामदयाल कच्छावा, मनीष कच्छावा ने प्रकट किया।