पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिविजनल कार्यालय को जोधपुर शिफ्ट करने का विरोध

डिविजनल कार्यालय को जोधपुर शिफ्ट करने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेरमें संचालित खादी कमीशन (खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग) के डिविजनल कार्यालय को जोधपुर स्थानांतरित करने के फैसले के खिलाफ खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि एकजुट हो गए है।

खादी मुख्यालय के इस फैसले के विरोध में बीकानेर संभाग की खादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गंगानगर रोड स्थित डिविजनल कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

उधर, मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद खादी कमीशन के निदेशक ने विभागीय कार्मिकों को कार्यालय जोधपुर शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए है। गुरुवार को एक ओर जहां कार्मिक विभागीय सामग्री को जोधपुर स्थानांतरित करने की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं खादी ग्रामोद्योग विकास फैडरेशन के बैनर तले खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि खादी कमीशन के डिविजनल कार्यालय के मुख्यद्वार पर धरने पर डटे रहे। फैडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा, किसी भी हाल में डिविजनल कार्यालय की सामग्री को जोधपुर जाने नहीं दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी चाहे इसके लिए न्यायालय की शरण ही क्यों ना लेनी पड़े, मगर हर हाल में डिविजनल कार्यालय को बीकानेर में ही वापस रखने के प्रयास होंगे। धरने में फैडरेशन के संयोजक श्रीकृष्ण व्यास, इंद्रभूषण गोयल, कैलाश पांडे, जवाहर सेठिया, आलम सिंह नेगी, बलवंत सिंह, सत्यनारायण आचार्य सहित विभिन्न खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल है।

कुल 67 संस्थाएं, बीकानेर में 40, जोधपुर में दो

यह है मसला

बीकानेर में संचालित खादी कमीशन के डिविजनल कार्यालय के अधीन बीकानेर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझनू, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर जिले है। इन जिलों में लगभग 67 खादी संस्थाएं कार्यरत है। जिसमें से 40 संस्थाएं बीकानेर की है। जबकि जोधपुर में संचालित खादी संस्थाओं की संख्या दो है। शेष 25 संस्थाएं अन्य जिलों में संचालित है। डिविजनल कार्यालय के जोधपुर शिफ्ट होने से बीकानेर संभाग सहित अन्य जिलों के खादी संस्था पदाधिकारियों को संस्था संबंधित काम के लिए जोधपुर जाना होगा। फैडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक खादी संस्थाएं बीकानेर में है। ऐसे में कार्यालय को जोधपुर शिफ्ट करने से संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विभागीय कर्मचारियों को बेवजह परेशानी होगी। मुख्यालय का यह फैसला गैर जिम्मेदाराना है।

बीकानेर में संचालित खादी कमीशन का डिविजनल कार्यालय वर्तमान मे