सानिवि मंत्री का पुतला फूंका
बीकानेर | प्रदेशमें बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था एवं सानिवि मंत्री यूनुस खान के कथित विवादास्पद बयान के विरोध में डूंगर कालेज में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र संघ अध्यक्ष विजयपाल बेनीवाल के नेतृत्व में छात्रों ने मंत्री का पुतला फूंका उनके बयान की आलोचना की। बेनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर सरकार से प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधियों को शरण देने वाले मंत्रियों की सीबीआई जांच कर उन्हें जनता के सामने बेनकाब करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष रामनिवास कूकणा, आत्माराम तर्ड, रामकिशन गोदारा, सीताराम बिश्नोई, श्रीकृष्ण गोदारा, दानाराम घिंटाला, सुनील, विजय ज्याणी, मंगलाराम गोदारा आदि शामिल थे।