पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊंट दौड़ करवाने पर नहीं बनी सहमति

ऊंट दौड़ करवाने पर नहीं बनी सहमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनवरीमें प्रस्तावित ऊंट उत्सव के दौरान ऊंट दौड़ करवाने के मसले पर ऊंट पालकों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने इस मसले पर सहायक निदेशक अजय शर्मा से वार्ता की। ऊंटपालकों ने बताया कि चार पांच जनवरी को होने वाली ऊंट उत्सव के कार्यक्रमों में ऊंट दौड़ को भी शामिल किया जाए। पिछले 20 वर्षों से ऊंट उत्सव के दौरान ऊंट दौड़ होती आई है। डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में पर्याप्त स्थान नहीं होने के सवाल पर ऊंट पालकों ने बालकिया धोरा एवं सार्दुल क्लब मैदान में दौड़ करवाने का प्रस्ताव रखा। ऊंट पालकों और सहायक निदेशक के बीच हुई वार्ता में फिलहाल इस मसले पर सहमति नहीं बन पाई है। सहायक निदेशक अजय शर्मा ने ऊंट पालकों को इस मसले पर जिला कलेक्टर से रायमशविरा करने के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में रामअवतार, अख्तर अली, इमरान, रामजी आदि शामिल हुए।