पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान में जुटे कार्यालय और कालेज

स्वच्छ भारत अभियान में जुटे कार्यालय और कालेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में स्वच्छ भारत अभियान में निदेशक सहित तमाम वैज्ञानिकों स्टाफ ने श्रमदान से अभियान की शुरुआत की। निदेशक डा पाटिल ने बताया कि केंद्र पर ऊंटों के बाड़ों सहित सभी जगहों पर सभी के सहयोग से प्रतिदिन सफाई अभियान चलाया जाएगा। दो अक्टूबर को सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी। बिनानी कन्या महाविद्यालय में एन.एस.एस. की तीनों इकाइयों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कालेज में सफाई की। सभी स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। एन.एस.एस. छात्राओं ने बीकानेर तथा भारतवर्ष को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। एनएसएस अधिकारियों एवं प्राचार्य सहित स्टाफ ने भी विचार व्यक्त किए। जिला उद्योग संघ द्वारा रेलवे स्टेशन को साफ रखने के लिए डीआरएम मंजू गुप्ता, वाणिज्यिक प्रबंधक रजनीश कुमार सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रमदान कर परिसर पार्क की सफाई की। उद्योगपति सतीश गोयल ने पार्क को गोद लेने की घोषणा की। अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि माइंस आनर्स के राजेश चूरा, रामकिशोर रावत, अध्यक्ष नरेश मित्तल, एस एस भार्गव, सतीश गोयल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सफाई की स्वच्छता का संकल्प लिया।